मां कर्मा भवन में साहू समाज का सामूहिक विवाह सम्पन्न : डोंगरगांव के मां कर्मा भवन में साहू समाज द्वारा 6 जोड़ों का सामूहिक विवाह, जनप्रतिनिधियों ने दिया आशीर्वाद
ADMIN
डोंगरगांव।
साहू समाज द्वारा मां कर्मा भवन, डोंगरगांव में माता कर्मा महोत्सव के अवसर पर भव्य सामूहिक आदर्श विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस गरिमामय आयोजन में कुल 06 जोड़ों का विधिवत विवाह संपन्न हुआ, जिसमें समाज के वरिष्ठजनों, जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, जिला साहू संघ राजनांदगांव के उपाध्यक्ष महेश साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष किरण साहू सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर समाज के उपाध्यक्ष महेश्वर साहू ने बताया कि सामूहिक विवाह जैसे आयोजनों से सामाजिक एकता को मजबूती मिलती है तथा जरूरतमंद परिवारों को सहयोग प्राप्त होता है।
कार्यक्रम में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह सम्पन्न कराया गया, जिससे पूरे वातावरण में उत्साह और आनंद का माहौल बना रहा। अंत में सभी अतिथियों एवं समाजजनों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे सफल बनाने के लिए आयोजकों को बधाई दी।
ओबीसी विभाग में नियुक्त जिला अध्यक्षों को विमल साहू ने दी बधाई, संगठन मजबूत होने की जताई उम्मीद
गुढ़ियारी में स्व. मेघराज साहू के दशगात्र कार्यक्रम में प्रदेशभर से पहुंचे समाजजन, दी भावभीनी श्रद्धांजलि
अहिल्दा में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न
इंडिया इनोवेट्स 2026 में राजीव साहू की भागीदारी, नवाचार और नेतृत्व से जीता दिल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से श्याम बिहारी जायसवाल की पारिवारिक भेंट, बेटी के विवाह का दिया निमंत्रण
गिधपुरी के महामाया शीतला मंदिर में हवन-पूजन सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि की कामना की
सांसद किशोरी लाल शर्मा ने रक्षा मंत्री से मुलाकात कर अमेठी ARO व स्कूल फीस असमानता के मुद्दे उठाए
एआईसीसी ने असम चुनाव 2026 हेतु पर्यवेक्षक नियुक्त किए, विनोद वर्मा शामिल, अंजलि साहू व विमल साहू ने जताई खुशी
आईएएस रजत बंसल को जनसंपर्क आयुक्त व मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव की जिम्मेदारी, प्रदेशभर में बधाइयों की लहर