रजत बंसल बने जनसंपर्क आयुक्त, विशेष सचिव नियुक्त : आईएएस रजत बंसल को जनसंपर्क आयुक्त व मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव की जिम्मेदारी, प्रदेशभर में बधाइयों की लहर
Pushpendra Chaturvedi
रायपुर/बलौदा बाजार।
राज्य प्रशासनिक व्यवस्था में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए आईएएस अधिकारी रजत बंसल को जनसंपर्क आयुक्त एवं मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद प्रदेशभर में खुशी का माहौल है और उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं।
प्रशासनिक अनुभव, कार्यकुशलता और प्रभावी नेतृत्व के लिए पहचाने जाने वाले रजत बंसल को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी कार्यशैली को जनहित और पारदर्शिता पर आधारित माना जाता है, जिससे शासन-प्रशासन में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद जताई जा रही है।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य अंजली साहू एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव विमल साहू ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
अपने संयुक्त बधाई संदेश में उन्होंने कहा कि “रजत बंसल जी की यह नियुक्ति उनके उत्कृष्ट कार्यों और अनुभव का सम्मान है। उनके नेतृत्व में जनसंपर्क विभाग एवं मुख्यमंत्री सचिवालय को नई दिशा और गति मिलेगी, जिससे शासन-प्रशासन और अधिक प्रभावी बनेगा।”
प्रदेश के प्रशासनिक क्षेत्र में इस नियुक्ति को एक अहम कदम माना जा रहा है, जिससे सरकारी कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाने की उम्मीद है।
ओबीसी विभाग में नियुक्त जिला अध्यक्षों को विमल साहू ने दी बधाई, संगठन मजबूत होने की जताई उम्मीद
गुढ़ियारी में स्व. मेघराज साहू के दशगात्र कार्यक्रम में प्रदेशभर से पहुंचे समाजजन, दी भावभीनी श्रद्धांजलि
अहिल्दा में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न
इंडिया इनोवेट्स 2026 में राजीव साहू की भागीदारी, नवाचार और नेतृत्व से जीता दिल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से श्याम बिहारी जायसवाल की पारिवारिक भेंट, बेटी के विवाह का दिया निमंत्रण
गिधपुरी के महामाया शीतला मंदिर में हवन-पूजन सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि की कामना की
डोंगरगांव के मां कर्मा भवन में साहू समाज द्वारा 6 जोड़ों का सामूहिक विवाह, जनप्रतिनिधियों ने दिया आशीर्वाद
सांसद किशोरी लाल शर्मा ने रक्षा मंत्री से मुलाकात कर अमेठी ARO व स्कूल फीस असमानता के मुद्दे उठाए
एआईसीसी ने असम चुनाव 2026 हेतु पर्यवेक्षक नियुक्त किए, विनोद वर्मा शामिल, अंजलि साहू व विमल साहू ने जताई खुशी